केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद के उत्तराखंड पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्हें स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने वाले ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ ब्रांड के उत्पादों की किट भी भेंट की गई।
केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी तथा वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री जितिन प्रसाद शुक्रवार को देहरादून पहुंचे। यहां कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पुष्पगुच्छ और शॉल भेंट कर उनका स्वागत किया।