पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक से प्रेसवार्ता के दौरान जब पूछा गया कि क्या उन्हें राजनीति में साइडलाइन कर दिया गया है, तो उन्होंने इस पर सवाल उठाते हुए कहा, ऐसा कौन कह रहा है? ऐसा तो नहीं है।
निशंक ने अपने राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए कहा कि वह कम उम्र में विधायक बने, मंत्री रहे, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री की जिम्मेदारी भी निभाई। राजनीति में उनका लंबा कार्यकाल रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन को जब-जब उनकी जरूरत पड़ी, उन्होंने अपनी भूमिका निभाई है।
साल 2027 में होने वाले उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में अपनी भूमिका को लेकर पूछे गए सवाल पर निशंक ने कहा कि पार्टी संगठन को जहां उनकी जरूरत महसूस होगी, वह वहां खड़े रहेंगे। उनके इस बयान से साफ है कि वह आगामी चुनाव में अपनी भूमिका को पार्टी के निर्णय और संगठन की जरूरत के अनुसार देख रहे हैं।