फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भरी बिहार भाजपा संगठन में नई ऊर्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
- भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी ने प्रधान से मिलकर बधाई दी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा की प्रदेश मंत्री नेहा जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री व बिहार विधानसभा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान से भेंट की। उन्होंने बिहार में एनडीए गठबंधन की ऐतिहासिक जीत की बधाई दी।
नेहा जोशी ने कहा कि इस चुनाव में धर्मेंद्र प्रधान के नेतृत्व में भाजपा बिहार विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी भी बन गई है। हरियाणा, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनावों में बतौर चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान की रणनीतिक भूमिका की हर ओर चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार में भी उनके प्रभार संभालने के बाद से भाजपा संगठन में एक नई ऊर्जा एवं दिशा देखने को मिली। नेहा जोशी ने बिहार की ऐतिहासिक जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार की इस जीत ने सभी कार्यकर्ताओं का मनोबल और भी बढ़ा दिया है। इसी के बल पर आने वाले समय में बंगाल से लेकर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भाजपा की जीत को सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें