फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: 26 अप्रैल को उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे केंद्रीय मंत्री अमित शाह, सहकारिता विभाग की लेंगे बैठक

Thu, 17 Apr 2025 09:36 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

26 अप्रैल को उत्तराखंड दौरे के दौरान केंद्रीय सहकारिता मंत्री देहरादून स्थित एफआरआई प्रेक्षागृह में भारतीय बीज सहकारी समिति लिमिटेड के कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आगामी 26 अप्रैल को उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे। वह देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे, इसके साथ ही वह सहकारिता विभाग की भी समीक्षा बैठक लेंगे। केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


विधानसभा स्थित सभाकक्ष में सहकारिता विभाग की बैठक में विभागीय मंत्री ने कहा कि 26 अप्रैल को उत्तराखंड दौरे के दौरान केंद्रीय सहकारिता मंत्री देहरादून स्थित एफआरआई प्रेक्षागृह में भारतीय बीज सहकारी समिति लिमिटेड के कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद केंद्रीय मंत्री उत्तराखंड सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। जिसमें विभाग की ओर से राज्य में संचालित विभिन्न सहकारी योजनाओं, सहकारी बैंकों एवं समितियों की प्रगति सहित विभाग की ओर से किए गए नवाचारी कार्यक्रमों का प्रस्तुतिकरण दिया जाएगा।

Uttarakhand: संस्कृत शिक्षा बोर्ड का रिजल्ट जारी, उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष में अभिषेक मंमगाई ने किया टॉप
विज्ञापन


डॉ. रावत ने बताया कि बैठक में खासकर पैक्स समितियों के कम्प्यूटरीकरण, आधुनिक अन्नभण्डारण, जनऔषधि केन्द्र, ऑर्गेनिक बोर्ड, सहकार से समृद्धि योजना के सफल संचालन के बारे में रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। इसके अलावा विभाग में किए गए नवाचारी कार्यों सहकारी बोर्डों एवं समितियों में महिलाओं को 33 फीसदी प्रतिनिधित्व, सहकारी बैंकों की महिला शाखाओं की स्थापना, माधो सिंह भंडारी सामूहिक खेती योजना, घस्यारी कल्याण योजना, प्रगतिशील किसानों का विभिन्न राज्यों में अध्ययन भ्रमण, एफपीओ के गठन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना सहित पैक्स कैडर सेवा नियमावली बनाए जाने की जानकारी प्रस्तुतिकरण के माध्यम से केन्द्रीय सहकारिता मंत्री को दी जाएगी।
विज्ञापन


बैठक में अपर सचिव एवं निबंधक सहकारिता सोनिका, उप महाप्रबंधक नाबार्ड आलोक गुप्ता, अपर निबंधक सहकारिता ईरा उप्रेती, महाप्रबंधक राज्य सहकारी बैंक आकांक्षा कंडारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें