फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Interim Budget 2024: सीएम धामी ने बजट को बताया गतिशील व विकासोन्मुखी, कहा- कई क्षेत्रों को मिलेगा नया आयाम

Thu, 01 Feb 2024 10:16 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

सीएम ने कहा कि समावेशी विकास के साथ ही यह बजट नए भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी, कृषि, महिला सशक्तीकरण, स्वास्थ्य, पर्यटन जैसे कई क्षेत्रों को नए आयाम प्रदान करेगा।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने संसद में पेश अंतरिम बजट को गतिशील और विकासोन्मुखी बताया। कहा, वर्ष 2047 तक भारत को आर्थिक महाशक्ति के साथ ही विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में यह अंतरिम बजट नई गति प्रदान करेगा। यह सर्वस्पर्शी बजट किसानों, महिलाओं, युवाओं और वंचितों के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ ही प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को मूर्त रूप देने में सहायक सिद्ध होगा।

विज्ञापन


समावेशी विकास के साथ ही यह बजट नए भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी, कृषि, महिला सशक्तीकरण, स्वास्थ्य, पर्यटन जैसे कई क्षेत्रों को नए आयाम प्रदान करेगा। कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व में आज देश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। यह बजट प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प के अनुरूप भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। इसमें जहां खेती किसानी के साथ पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय गोकुल मिशन पर फोकस किया गया है, वहीं मातृशक्ति को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने के लिए लखपति दीदी योजना का लक्ष्य दो करोड़ से बढ़ाकर तीन करोड़ कर दिया गया है।

Budget 2024: उत्तराखंड के ऐतिहासिक पर्यटन और सांस्कृतिक स्थल होंगे विकसित, सौर ऊर्जा से रोशन होंगे गांव-घर
विज्ञापन


प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री मोदी के विजन के अनुरूप उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए संकल्पित है। यह अंतरिम बजट इस संकल्प को पूरा करने की दिशा में सहायक बनेगा।

Trending Videos
विज्ञापन

पूंजीगत खर्च बढ़ने से अवस्थापना कार्यों में आएगी तेजी: वित्त मंत्री
वित्त मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने केंद्र सरकार के अंतरिम बजट पर उत्तराखंड राज्य के हितकारी बताते हुए कहा, बजट में पूंजीगत खर्च को 10 लाख करोड़ से बढ़ाकर 11.11 लाख करोड़ कर दिया गया है। इस वृद्धि से सड़क, पुल, हाईवे सरीखे अवस्थापना विकास के कार्यों में तेजी आएगी।

राज्य को भी इसका लाभ मिलेगा। बजट में आयुष्मान भार, राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन, प्रधानमंत्री मत्स्य योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बजट में वृद्धि का लाभ मिलेगा। चुनावी वर्ष होने की वजह अंतरिम बजट पेश हुआ। इसमें टैक्स संबंध में कोई घोषणा नहीं होती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें