पूंजीगत खर्च बढ़ने से अवस्थापना कार्यों में आएगी तेजी: वित्त मंत्री
वित्त मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने केंद्र सरकार के अंतरिम बजट पर उत्तराखंड राज्य के हितकारी बताते हुए कहा, बजट में पूंजीगत खर्च को 10 लाख करोड़ से बढ़ाकर 11.11 लाख करोड़ कर दिया गया है। इस वृद्धि से सड़क, पुल, हाईवे सरीखे अवस्थापना विकास के कार्यों में तेजी आएगी।
राज्य को भी इसका लाभ मिलेगा। बजट में आयुष्मान भार, राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन, प्रधानमंत्री मत्स्य योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बजट में वृद्धि का लाभ मिलेगा। चुनावी वर्ष होने की वजह अंतरिम बजट पेश हुआ। इसमें टैक्स संबंध में कोई घोषणा नहीं होती।