फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी नेताओं ने किया स्वागत

Sun, 31 Dec 2017 04:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
rajnath singh - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। यह भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह यहां से उत्तरकाशी के लिए रवाना होंगे। जहां वह आईटीबीपी जवानों के साथ नया साल मनाएंगे।
विज्ञापन


रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय दौरे पर उत्तरकाशी पहुंचे। वह उत्तरकाशी में जवानों के साथ थर्टी फर्स्ट मनाएंगे। भारत-चीन सीमा पर स्थित सेना और आईटीबीपी की चौकियों में पहुंचकर जवानों के साथ नए साल का स्वागत कर गृह मंत्री जवानों की हौसलाअफजाई करेंगे।

जानकारी के मुताबिक गृह मंत्री राजनाथ सिंह रविवार शाम करीब चार बजे हेलीकॉप्टर से मातली स्थित सेना के हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां आईटीबीपी 12वीं वाहिनी के मुख्यालय में वह हिमवीरों के साथ रात्रि भोजन करेंगे।
विज्ञापन


यहीं रात्रि विश्राम के बाद नए साल (पहली जनवरी को) पर वह हेलीकॉप्टर से भारत-चीन की चौकियों में जाकर सेना एवं आईटीबीपी के जवानों के साथ नए साल का स्वागत और जवानों की हौसलाअफजाई करेंगे। डीएम डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि गृह मंत्रालय से राजनाथ सिंह का कार्यक्रम मिल चुका है। उनके स्वागत की व्यवस्थाएं आईटीबीपी 12वीं वाहिनी ही देख रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें