केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह नेलांग सीमा पर जवानों से मिलने पहुंचे। यहां उन्होंने जवानों को सबसे पहले नए साल की शुभकामनाएं दी। इसके बाद उन्होंने नेलांग सीमा पर जवानों को संबोधित किया।
गृहमंत्री ने चीन से सटे नेलांग बॉर्डर ITBP चेकपोस्ट का जायजा भी लिया।
अपने संबोधन में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सबसे पहले जवानों के जज्बे को सलाम किया। कहा यहां जवानों के लिए हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय दौरे पर उत्तरकाशी पहुंचे थे। उन्होंने उत्तरकाशी में जवानों के साथ थर्टी फर्स्ट मनाएंगे। और फिर नए साल के दिन भारत-चीन सीमा पर स्थित सेना और आईटीबीपी की चौकियों में पहुंचकर जवानों को शुभकामनाएं देते हुए हौसलाअफजाई की।