बजट में किसानों व बागवानों के हित में नई योजना का प्रावधान कर सराहनीय कदम उठाए गए। इसका लाभ प्रदेश के किसानों को मिलेगा। कृषि ऋण का लक्ष्य बढ़ाने से किसानों को खेती किसानी के लिए वित्तीय सहायता मिलेगी। इसके साथ ही आत्मनिर्भर स्वच्छ पौध कार्यक्रम के माध्यम से बागवानों को अच्छी गुणवत्ता के पौध सामग्री मिलेगी।
- पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा, प्रगतिशील किसान
कृषि व बागवानी को फायदेमंद बनाने की दिशा में केंद्र का बजट किसानों के हित में है, लेकिन जरूरत इस बात की है कि बजट में जिन योजनाओं का प्रावधान किया गया है, वे किसान के खेत तक पहुंचे। तभी किसानों को इसका फायदा मिलेगा।
- बीएस नेगी, पूर्व निदेशक उद्यान