प्रीति गांधी ने किया ट्वीट
प्रीति गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक भारत-श्रेष्ठ भारत का विजन सच में बदल रहा है। रमेश सोलंकी ने लिखा कि समृद्धि और समानता की दिशा में यूसीसी से देवभूमि एक समृद्ध समाज की ओर कदम बढ़ा रहा है।
ये भी पढ़ें...Uniform Civil Code: छोटे राज्य का बड़ा फैसला...भाजपा शासित राज्यों के लिए उत्तराखंड बन सकता है नजीर
सौरभ गुप्ता नाम के यूजर ने मुख्यमंत्री धामी के इस ऐतिहासिक निर्णय की बधाई देते हुए लिखा कि निश्चित तौर पर यह सभी नागरिकों को समान अधिकार प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। जल्द ही यूसीसी को कानून बनाकर उत्तराखंड में लागू भी कर दिया जाएगा।