आईटीडीए की ओर से बताया गया कि अभ्यास के दौरान आधार आधारित पंजीकरण प्रक्रिया में मामूली कमी की पहचान की गई, जिसमें ओटीपी जनरेट होने में कुछ परेशानी आई थी, उस प्रक्रिया को ठीक कर लिया गया। भविष्य में उसमें देरी न हो, इस पर काम किया जा रहा है।
प्रदेश भर में यूसीसी पोर्टल की मॉकड्रिल (अभ्यास) पहली बार आयोजित की गई, जो संतुलित रिपोर्ट हुई है। कुछ तकनीकी परेशानियों को देखा गया था, जिन्हें समय रहते दूर कर लिया गया।
-अजय मिश्रा , स्थानिक आयुक्त, नोडल अधिकारी, प्रशिक्षण