शासन के निर्देश अब अब इन अफसरों को भी यूसीसी पोर्टल में अलग से अधिकार दिए जाएंगे। आईटीडीए की निदेशक नितिका खंडेलवाल ने बताया कि नोडल अफसरों का डैशबोर्ड बनाया जा रहा है। इससे वे आसानी से पूरे जिले की रिपोर्ट देख सकेंगे।
यूसीसी पोर्टल की निगरानी
यूसीसी पोर्टल की निगरानी को लेकर सरकार काफी गंभीर है। सूचना प्रौद्योगिकी से लेकर अफसरों के स्तर तक हर पहलू पर निगरानी की जा रही है। खास बात यह है कि पोर्टल में रोजाना आने वाले आवेदनों, उन पर होने वाली कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट गृह विभाग प्रदेशभर से ले रहा है।