फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uniform Civil Code: सदन में यूसीसी को लेकर सत्ता पक्ष के नेताओं की फिसली जुबान, विपक्ष ने लगाए खूब ठहाके

Wed, 07 Feb 2024 02:02 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून

सार

उत्तराखंड समान नागरिक संहिता विधेयक सदन में पेश किया इस दौरान विपक्ष की मांग पर सदन की कार्यवाही ढाई घंटे तक स्थगित की गई। मंगलवार को दो बजे सत्र शुरू हुआ। संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने यूसीसी विधेयक के प्रावधानों की सदन को जानकारी दी।
विज्ञापन
उत्तराखंड विधानसभा सत्र में UCC पर चर्चा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष के दिग्गज नेताओं की जुबान फिसलती रही। किसी ने संहिता को संगीता, तो किसी ने आचार संहिता बताया। इस पर विपक्ष के विधायकों ने भी चुटकी लेते हुए खूब ठहाके लगाए।

विज्ञापन


सत्र के दूसरे दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड समान नागरिक संहिता विधेयक सदन में पेश किया। विपक्ष की मांग पर सदन की कार्यवाही ढाई घंटे तक स्थगित की गई। दो बजे सत्र शुरू हुआ। संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने यूसीसी विधेयक के प्रावधानों की सदन को जानकारी दी।

ये भी पढ़ें...UCC: धर्म का जिक्र नहीं, रूढ़ि, प्रथा और परंपरा से ऊपर समान नागरिक संहिता, महिलाओं के अधिकार पर फोकस
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान समान नागरिक संहिता पर भी उनकी जुबान फिसल गई और संहिता को आचार संहिता कह गए। वहीं, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने भी यूसीसी पर बोलते हुए संहिता को संगीता बता दिया। इस पर विपक्ष के विधायकों ने चुटकी ली। इसके अलावा विधायक बंशीधर भगत भी यूसीसी को लेकर विपक्ष की भूमिका पर सवाल उठा रहे थे। उनके समान आचार संहिता कहने पर विपक्ष विधायकों ने भी घेर लिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें