उधर, विशेषज्ञ समिति ने ड्राफ्ट रिपोर्ट की छपाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। समिति के सदस्य शत्रुघ्न सिंह के मुताबिक, इस प्रक्रिया में कितना समय लगेगा, कुछ कहा नहीं जा सकता। लेकिन सूत्रों का कहना है कि अगले हफ्ते तक समिति सरकार को रिपोर्ट सौंप सकती है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद प्रदेश सरकार इसका विधिक अध्ययन करेगी और उसके बाद इसे लागू करने की दिशा में आगे बढ़ेगी। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, सामान्य हालात में सरकार विधानसभा के मानसून सत्र में यूसीसी के प्रावधानों को लेकर विधेयक पेश कर सकती है। हालांकि केंद्र से यूसीसी के बारे में कोई दिशा-निर्देश प्राप्त होने के बाद इस संभावना में बदलाव भी हो सकता है।
महाराष्ट्र पर बोले, सीएम, लोग भाजपा से जुड़ रहे
महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि धीरे-धीरे प्रधानमंत्री मोदी ने ने देश में जो काम किए हैं, जिस तरह की संस्कृति खड़ी हुई कार्यसंस्कृति बनी है। सभी दलों को लगता है कि वह भाजपा के साथ आएं। देश के विकास में अपना योगदान दें। इसलिए सभी लोग जुड़ रहे हैं। वही महाराष्ट्र में हुआ। अन्य राज्यों में लोग तेजी से भाजपा से जुड़े हैं। जहां भाजपा कभी नहीं आती थी, वहां भी भाजपा आ रही है।