फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP New State president: परंपरा से हटकर खुद मंत्रियों-विधायकों के द्वार पहुंचे महेंद्र भट्ट, पढ़ें क्या बोले?

Wed, 03 Aug 2022 01:12 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट परंपरा से अलग हटकर खुद विधायकों और मंत्रियों के द्वार पहुंच गए।आमतौर पर प्रदेश अध्यक्ष से मंत्री और विधायक भेंट करने के लिए प्रदेश कार्यालय उनके आवास पर आते हैं। वह रेसकोर्स स्थित विधायक आवास पहुंचे जहां उन्होंने पार्टी के सभी विधायकों के कक्ष में जाकर उनसे भेंट की।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सरकार के मंत्रियों और विधायकों के आवास पहुंचे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी से भी शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। पार्टी कार्यालय में मीडियाकर्मियों से बातचीत में भट्ट ने कहा कि वह जल्द ही जिलों का दौरा करेंगे और सबकी सहमति से टीम बनाएंगे।

विज्ञापन


आमतौर पर प्रदेश अध्यक्ष से मंत्री और विधायक भेंट करने के लिए प्रदेश कार्यालय उनके आवास पर आते हैं। लेकिन भट्ट इस परंपरा से अलग हटकर खुद विधायकों और मंत्रियों के द्वार पहुंच गए। वह रेसकोर्स स्थित विधायक आवास पहुंचे जहां उन्होंने पार्टी के सभी विधायकों के कक्ष में जाकर उनसे भेंट की।

ये भी पढ़ें...Uniform Civil Code: ड्राफ्ट कमेटी हितधारकों से लेगी सुझाव, बैठक में प्रदेश में लागू विभिन्न कानूनों पर भी मंथन
विज्ञापन
विज्ञापन


भट्ट ने कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल और सौरभ बहुगुणा से भी शिष्टाचार भेंट की। वो पूर्व सीएम जनरल बीसी खंडूड़ी के बसंत बिहार स्थित आवास पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह पार्टी मुख्यालय पहुंचे। यहां भी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें