फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dialogue on Uniform Civil Code: बजट की तरह यूसीसी पर भी जनता से होगी रायशुमारी, सीएम धामी ने बताई तैयारी

Fri, 01 Jul 2022 02:37 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में कोई भी फैसला जनता के सुझाव के बिना अधूरा है। जिस प्रकार बजट से पहले संवाद कर हितधारकों से सुझाव लिए गए। उन सुझावों को बजट में शामिल किया गया। उसी प्रकार, समान नागरिक संहिता पर भी समाज के हर वर्ग से सुझाव लेने के लिए प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर संवाद होंगे।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए गठित समिति जनता से सुझाव लेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 100 दिन का कार्यकाल पूरा होने के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उनका मकसद 2025 तक राज्य को देश के श्रेष्ठ राज्यों में शुमार करना है। पहले तीन साल का रोडमैप तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सीएम आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकार के 100 दिन पूरे होने के मौके पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने 100 दिन विकास के, समर्पण और प्रयास के विकास पुस्तिका का विमोचन किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को आभार जताते हुए कहा कि वह सरलीकरण समाधान और निस्तारण पर काम कर रहे हैं।

सचिवालय में अधिकारियों तक जनता की पहुंच बनाने के लिए ही सोमवार को नो मीटिंग डे घोषित किया है। फील्ड में भी अधिकारियों को रोजाना दस बजे से 12 बजे तक और पर्वतीय क्षेत्रों में एक बजे तक जनता के लिए उपलब्ध रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि 100 दिन का कालखंड बहुत ज्यादा तो नहीं होता लेकिन हमने इस अवधि में एक ऐसी सरकार देने का प्रयास किया है जो कि जनता की सरकार है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब हमारा राज्य 25 साल का होगा तो हम हिंदुस्तान के श्रेष्ठ राज्यों में शुमार होंगे। इसके लिए सभी विभागों का रोडमैप बनाया जा रहा है। पहले तीन साल के रोडमैप के तहत सभी योजनाएं नौ नवंबर 2025 तक पूरी होंगी। इसके बाद दस साल का रोडमैप तैयार किया जाएगा। इस दौरान कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, विशेष प्रमुख सचिव सूचना अभिनव कुमार, महानिदेशक सूचना रणवीर सिंह चौहान, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला भी मौजूद रहे।

Trending Videos

समाज के हर वर्ग से समान नागरिक संहिता पर लेंगे सुझाव

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह प्रदेश वासियों की सरकार है। यहां के हर घर से देश की सेना के लिए वीर पैदा होते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोई भी फैसला जनता के सुझाव के बिना अधूरा है। जिस प्रकार बजट से पहले संवाद कर हितधारकों से सुझाव लिए गए। उन सुझावों को बजट में शामिल किया गया। उसी प्रकार, समान नागरिक संहिता पर भी समाज के हर वर्ग से सुझाव लेने के लिए प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर संवाद होंगे। ऑनलाइन माध्यम से सुझाव लिए जाएंगे। उन्होंने मौके पर मौजूद अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को इस संबंध में निर्देश जारी करने को भी कहा। गौरतलब है कि छह माह के भीतर ड्राफ्ट कमेटी अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी।

ये भी पढ़ें...Corona virus new variant: उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, कोरोना संक्रमित सैंपलों की जीनोम सीक्वेंसिंग के निर्देश
विज्ञापन

दफ्तरों की कार्यप्रणाली में सुधार और भ्रष्टाचार पर होगा प्रहार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि एक ओर जहां उनकी सरकार ने इन 100 दिन में सरकारी दफ्तरों की कार्यप्रणाली और कार्य संस्कृति में सुधार किया है तो दूसरी ओर भ्रष्टाचार पर प्रहार करने के लिए 1064 हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। इस हेल्पलाइन नंबर को अब सरकार और मजबूत बनाने जा रही है ताकि भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाया जा सके।

जल्द मिलेंगे गरीबों को तीन मुफ्त सिलिंडर

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गरीब परिवारों के लिए चुनाव पूर्व जो घोषणा की गई थी, उसके तहत जल्द ही तीन मुफ्त सिलेंडर मिलने शुरू हो जाएंगे। बजट में इसके लिए प्रावधान किया गया है। दो वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कोरोना महामारी का डटकर मुकाबला किया, तो दूसरी ओर विकास की गति को भी आगे बढ़ाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें