फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: पांच वर्षों में पांच हिमालयी राज्यों में 5 % से अधिक रही बेरोजगारी दर, पढ़ें पूरी खबर

Sat, 01 Apr 2023 04:54 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

उत्तराखंड राज्य में 2017-18 से 2021-22 बेरोजगारी दर 6.9 प्रतिशत से लेकर 2018-19 में अधिकतम 8.9 प्रतिशत रही। 2021-22 बेरोजगारी 7.8 प्रतिशत आंकी गई। 2022-23 में बेरोजगारी दर के आंकड़े में गिरावट दर्ज हुई।
विज्ञापन
बेरोजगारी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड और हिमाचल समेत कई हिमालयी राज्यों के सामने बेरोजगारी एक बड़ी चुनौती है। पिछले पांच वर्ष में उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर, अरुणाचल, नागालैंड, मणिपुर राज्यों में बेरोजगारी की दर पांच फीसदी से अधिक रही। 2022-23 उत्तराखंड की बेरोजगारी दर में कुछ कमी आई है।

केंद्र सरकार के नेशनल सैंपल सर्वे आर्गेनाइजेशन(एनएसएसओ) के जारी बेरोजगारी दर के आंकड़ों के मुताबिक, उत्तराखंड राज्य में 2017-18 से 2021-22 बेरोजगारी दर 6.9 प्रतिशत से लेकर 2018-19 में अधिकतम 8.9 प्रतिशत रही। 2021-22 बेरोजगारी 7.8 प्रतिशत आंकी गई।

विज्ञापन


2022-23 में बेरोजगारी दर के आंकड़े में गिरावट दर्ज हुई। बेरोजगारी पर हर महीने ऑनलाइन ब्योरा देने वाली सेंटर फॉर मानिटरिंग इंडियन इकानामी(सीएमआईई) की रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी 2023 में उत्तराखंड की बेरोजगारी की दर 2.2 प्रतिशत और फरवरी में 2.3 प्रतिशत दर्ज की गई। जबकि सीएमआईई ने फरवरी 23 में हिमाचल प्रदेश में 13.9 व जम्मू और कश्मीर में 17.1 फीसदी बेरोजगारी दर दर्शाई है।

विज्ञापन

पांच साल में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों में बेरोजगारी

उत्तराखंड राज्य में 2017-18 से 2021-22 बेरोजगारी दर 6.9 % सेलेकर 2018-19 में अधिकतम 8.9 % रही। 2021-22 बेरोजगारी 7.8 आंकी गई। 2022-23 में बेरोजागरी दर के आंकजड़े में गिरावट दर्ज हुई। बेरोजगारी पर हर महीने ऑनलाइन ब्योरा देने वाली सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकानाम की रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी 2023 में उत्तराखंड की बेरोजगारी दर 2.30ज्ञ और फरवरी में 2.30 दर्ज की गई। जबकि सीएमआईई ने फरवरी 23 में हिमाचल प्रदेश में 13.9 और जम्मू और कश्मीर में 17.1 फीसदी बेरोजगारी दर दर्शाई है। 

ये भी पढ़ें...Dehradun: उद्योगों को अब नक्शा पास कराने की नहीं जरूरत, आसान हुई प्रक्रिया, इस तरह से भी कर सकते हैं आवेदन

2022-23 उत्तराखंड में बेरोजगारी दर की स्थिति

माह बेरोजगारी दर

जनवरी 2.2

फरवरी 2.3

स्रोतः सीएमआईई

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें