दो अगस्त 2018 को अपर सचिव कार्मिक एसएस वल्दिया की ओर से पीसीएस भर्ती की सिफारिश भेजी। इसके तहत कार्मिक, गृह, महिला सशक्तीकरण, खाद्य आपूर्ति, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग और परिवहन विभाग में 26 पदों की भर्ती होनी है। अब इस सिफारिश में कुछ तकनीकी खामियों के चलते आयोग ने नोटिफिकेशन की प्रक्रिया रोकी हुई है।
पीसीएस-2016 की प्री परीक्षा के बाद मुख्य परीक्षा को हुए करीब एक साल का समय बीत चुका है। अभी तक परिणाम नहीं आ पाया है। अभ्यर्थियों की मांग है कि जल्द आगे की प्रक्रिया शुरू की जाए।
शासन से भर्तियों के जो भी अधियाचन मिले हैं, उनकी भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है। हम प्रवक्ता के पदों पर भर्ती कर रहे हैं। एक के बाद एक करके हम अन्य भर्तियों के लिए भी नोटिफिकेशन जारी करने जा रहे हैं।
-आनंदस्वरूप, सचिव, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग