फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार मेले से बेरोजगार ही बना रहे बेरूखी

Wed, 13 Jul 2016 03:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
नौकरी
विज्ञापन
देहरादून जनपद में करीब डेढ़ लाख से अधिक पंजीकृत बेरोजगार हैं। इन बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के लिए क्षेत्रीय सेवायोजन विभाग समय-समय पर अपने स्तर पर रोजगार मेले का आयोजन करता है। पर बेरोजगारों की बेरुखी के चलते इन मेलों में साक्षात्कार के लिए काफी कम युवक पहुंचते हैं। यही वजह है कि कई बार विभाग के अधिकारी मेले में आने वाली कंपनियों का दौरा रद्द कर देते हैं।
विज्ञापन


क्षेत्रीय सेवायोजन विभाग के अधिकारियों का शुरू से प्रयास रहा है कि वह बेरोजगारों को रोजगार दिला सके। वह अपने स्तर पर सभी सेक्टर के कुछ कंपनियों से बातचीत कर रोजगार मेले का आयोजन करते हैं। ताकि मेले में बेरोजगार युवकों को नौकरी मिल जाए। पर युवक इन रोजगार मेलों की ओर रुख ही नहीं कर रहे हैं।

चार रोजगार मेले में पहुंचे 724 बेरोजगार
इस साल अब तक करीब चार मेले आयोजित किए गए। जिसमें कुल 724 बेरोजगार साक्षात्कार के लिए पहुंचे। इनमें से 72 को रोजगार भी मिला। इसके अलावा इसी माह एक और मेले का आयोजन पांच जुलाई को किया गया था। जिसमें दो कंपनियों को आना था पर विभाग ने कंपनियों को आने से मना कर दिया। हालांकि एक कंपनी आयी थी जिसमें 70 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए पहुंचे थे। इनमें से कितने लोगों को रोजगार मिला यह जानकारी अभी कंपनी ने नहीं दी है।
विज्ञापन


इनका है कहना
हमारा प्रयास रहता है कि सभी सेक्टर की कंपनियों से बातचीत कर रोजगार मेले में बुलाया जाए। जो कंपनियां अब तक आई हैं वह बेरोजगारों को ठीक पैकेज दे रही है। इस तरह के मेले में अधिक से अधिक युवाओं को आना चाहिए। 
विज्ञापन

-अजय सिंह, क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें