फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ में अंडर ग्राउंड बिछेगी हाईटेंशन लाइन, 13 करोड़ स्वीकृत

Mon, 10 Jul 2017 08:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनाथ में बर्फबारी और तेज आंधी से अब ब‌िजली जाने की समस्या नहीं होगी। जल्द ही सोनप्रयाग से केदारनाथ तक 11 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन करीब 20 किमी अंडर ग्राउंड बिछाई जाएगी।
विज्ञापन


इससे खंभे उखड़ने व लाइन क्षतिग्रस्त होने से आपूर्ति बाधित होने की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। प्रदेश सरकार ने इस परियोजना के लिए 13 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।

केदार नगरी में अभी गुप्तकाशी से आई लाइन से बिजली सप्लाई होती है। आंधी और बर्फबारी की स्थिति में अक्सर बिजली आपूर्ति प्रभावित होती है। बिजली आपूर्ति सुचारु रखना यूपीसीएल के लिए बड़ी चुनौती थी।
विज्ञापन


अंडर ग्राउंड बिजली लाइन बिछाने का काम काफी समय से चल रहा था। इसी कड़ी में पहले सोनप्रयाग में 33 केवी सब स्टेशन का निर्माण कराया गया। यूपीसीएल के मुख्य अभियंता एके सिंह ने बताया कि सोनप्रयाग से केदारनाथ तक अंडर ग्राउंड परियोजना को अनुमति मिल गई है।

शासन ने इसके लिए 13 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। जल्द काम शुरू होने की उम्मीद है। अंडर ग्राउंड लाइन बनने से केदारनाथ में बिजली आपूर्ति बाधित नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें