फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुच्चुपानी नहाने गए नौ युवक नदी में फंसे, रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला

Mon, 10 Jul 2017 08:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
गुच्चुपानी नदी और बीजापुर डैम में बारिश के कारण अचानक पानी बढ़ने से नौ लोग फंस गए। एसडीआरफ और दमकल कर्मियों ने कैंट थाना पुलिस के साथ रेस्क्यू कर सभी फंसे लोगों को सुरक्षित निकाल लिया।
विज्ञापन


सिटी कंट्रोल रूम को शाम 7 बजे नहाने गए लोगों के फंसने की सूचना मिली। कैंट थाना पुलिस तत्काल एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीमों के साथ बीजापुर डैम व गूच्चूपानी पहुंची।

टीमों ने रेस्क्यू कर डैम में फंसे अमित कुमार राठी पुत्र सत्यवीर सिंह निवासी सुभाष नगर थाना क्लेमेंटटाउन, मोहित शर्मा पुत्र रामभरोसे शर्मा निवासी ट्रांसपोर्ट नगर थाना पटेल नगर, सनी पुत्र ओमप्रकाश निवासी माजरा थाना पटेलनगर, विशाल पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी माजरा थाना पटेलनगर, रोहित सिंह पुत्र धन सिंह निवासी इंदिरा नगर देहरादून को बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन


इसी तरह टीम ने गुच्चूपानी नदी से सुशील शेट्टी पुत्र वेद प्रकाश शेट्टी निवासी नेहरूनगर गाजियाबाद, सुधीर शर्मा पुत्र सोमनाथ शर्मा निवासी इंदिरानगर कॉलोनी, वसंत विहार देहरादून, राजेश निवासी मसूरी देहरादून और प्रशांत निवासी मसूरी देहरादून को बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें