फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: लोगों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
I- सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम के तहत लोगों को जागरूक कियाI
विज्ञापन




सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम के तहत परिवहन विभाग ने जगह-जगह नुक्कड़ सभाएं कर लोगों को जागरूक किया। लोगों और वाहन चालकों से यातायात नियमाें का पालन करने की अपील की। लोगों को सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलाई। जगह-जगह बैनर पोस्टर भी चस्पा किए।

एआरटीओ प्रवर्तन रावत सिंह ने बताया कि 15 जनवरी से 14 फरवरी तक सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। जिस क्रम में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। कहा कि सेलाकुई, रामपुर, सहसपुर क्षेत्र में अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




दोपहिया वाहन सवारों को हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित किया। मोबाइल पर बात करते हुए वाहन न चलाए। सीट बेल्ट लगाकर ही चौपहिया वाहन चलाएं। सेलाकुई ट्रक यूनियन से जुड़े ट्रक मालिकों और चालकों को भी जागरूक किया गया। इस मौके पर यूनियन के अध्यक्ष आनंद सिंह तोमर, अलीम खान, किशोर नौटियाल, सोहन सिंह रावत, अंकित सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें