फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: विधायक ने किया 14 करोड़ के बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों का शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
I- मुख्यमंत्री और सिंचाई मंत्री का जताया आभारI
विज्ञापन




विधायक सहसपुर सहदेव सिंह पुंडीर ने बुधवार को मुख्यमंत्री की घोषणा के अंतर्गत करीब 14 करोड़ की लागत से सिंचाई विभाग की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया। विधायक ने टोंस नदी के दाएं किनारे पर ग्राम झाझरा के भट्टा मोहल्ला में नेहरू युवा केंद्र के पास, अंबेडकर कालोनी, ग्राम ठाकुरपुर में टोंस नदी के बाएं किनारे पर स्थित शहीद पारस खेल मैदान और शमशान घाट के किनारे बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों का शिलान्यास किया। विधायक ने कहा कि बरसात में टोंस नदी का जलस्तर बढ़ने से काफी नुकसान होता है। इसके देखत हुए बाढ़ सुरक्षा कार्यों को स्वीकृति प्रदान कराई गई। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता रघुवीर गुसाईं को निर्धारित समय और गुणवत्ता के साथ कार्य कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष मीता सिंह, ग्राम प्रधान झाझरा पिंकी देवी, ग्राम प्रधान ईस्ट होप टाउन सविता टंडन, रीता, आनंद बिष्ट, रवि कश्यप अर्चना क्षेत्री, संजय भट्ट, राशिद खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन






Iपुल निर्माण की मिली वित्तीय स्वीकृतिI



शासन ने सहसपुर विधान सभा क्षेत्र के चंद्रबनी के चोयला में धोबराव गदेरा पर छह मीटर लंबे पुल को वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने बताया कि निर्माण कार्य के लिए 1.17 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें