फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से होगा बीसीसीआई की अंडर-23 मेन्स वन-डे ट्रॉफी के रोमांच का आगाज

Thu, 31 Oct 2019 08:57 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • देहरादून में होंगे एलीट ग्रुप सी के कुल 36 मैच, उत्तराखंड खेलेगा आठ मैच
विज्ञापन
क्रिकेट मैच - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून में आज से बीसीसीआई की अंडर-23 मेन्स वन-डे ट्रॉफी का रोमांच शुरू हो जाएगा। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) ने देहरादून में होने वाले मैचों की वेन्यू सूची जारी कर दी है। 

विज्ञापन


मुकाबले कसिगा क्रिकेट ग्राउंड, अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी व तनुष क्रिकेट ग्राउंड पर होंगे। यहां एलीट ग्रुप सी के 36 मैच होने हैं। इनमें उत्तराखंड के आठ मैच शामिल हैं। सीएयू ने टूर्नामेंट के वेन्यू से राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर को बाहर रखा है। टूर्नामेंट का फाइनल एक दिसंबर को होगा।

हालांकि, अभी नॉक आउट मैचों के वेन्यू जारी नहीं हुए हैं। बीसीसीआई के उपाध्यक्ष महिम वर्मा ने कहा कि टूर्नामेंट का फिक्सचर जारी कर दिया गय है। सीएयू टूर्नामेंट के सभी मैचों की मेजबानी सफलतापूर्वक करेगी।
विज्ञापन


उत्तराखंड के शुरुआती मैच कसिगा में: 

उत्तराखंड के शुरुआती तीन मैच कसिगा क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाएंगे। पहला मैच एक नवंबर को हरियाणा से, दूसरा मैच दो तारीख को गोवा से, तीसरा चार नवंबर को उड़ीसा से होगा।
विज्ञापन


दून में होने वाले मैच: 

31 अक्तूबर:
छत्तीसगढ़ बनाम उड़ीसा, अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी (एसीए) 
गोवा बनाम हैदराबाद, तनुष क्रिकेट ग्राउंड (टीसीजी)
हरियाणा बनाम सौराष्ट्र, कसिगा क्रिकेट ग्राउंड (केसीजी)

1 नवंबर: 
उत्तराखंड बनाम हरियाणा, केसीजी
छत्तीसगढ़ बनाम त्रिपुरा, एसीए
हिमाचल बनाम हैदराबाद, टीसीजी 

2 नवंबर: 
उत्तराखंड बनाम गोवा, केसीजी
हिमाचल बनाम उड़ीसा, टीसीजी
सौराष्ट्र बनाम त्रिपुरा, एसीए

4 नवंबर:
उत्तराखंड बनाम उड़ीसा, केसीजी
गोवा बनाम हरियाणा, एसीए
हैदराबाद बनाम सौराष्ट्र, टीसीजी

5 नवंबर:
छत्तीसगढ़ बनाम सौराष्ट्र, टीसीजी
गोवा बनाम हिमाचल, एसीए
उड़ीसा बनाम त्रिपुरा, केसीजी

7 नवंबर: 
उत्तराखंड बनाम हैदराबाद, एसीए
छत्तीसगढ़ बनाम हिमाचल, केसीजी
हरियाणा बनाम त्रिपुरा, टीसीजी

9 नवंबर :
छत्तीसगढ़ बनाम गोवा, टीसीजी
हरियाणा बनाम हैदराबाद, एसीए

11 नवंबर:
उत्तराखंड बनाम छत्तीसगढ़, एसीए
हरियाणा बनाम उड़ीसा, टीसीजी
हिमाचल बनाम त्रिपुरा, केसीजी

13 नवंबर: 
उत्तराखंड बनाम सौराष्ट्र, टीसीजी
हैदराबाद बनाम त्रिपुरा, केसीजी
गोवा बनाम उड़ीसा, एसीए

15 नवंबर:
उत्तराखंड बनाम हिमाचल, एसीए
छत्तीसगढ़ बनाम हरियाणा, टीसीजी
गोवा बनाम सौराष्ट्र, केसीजी

17 नवंबर:
उत्तराखंड बनाम त्रिपुरा, टीसीजी
हरियाणा बनाम हिमाचल, केसीजी
हैदराबाद बनाम उड़ीसा, एसीए

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें