बाद में सभी लोग दूसरे वाहनों से अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। होटल के अंदर बस घुसने से दुकान स्वामी शिव मोहन नेगी का काफी सामान क्षतिग्रस्त हो गया। होटल के दो काउंटर और तीन शटर टूट गए हैं।
सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों में सुलह समझौता न होने पर पुलिस होटल स्वामी और बस चालक हनुमान सिंह को थाने ले गई। थानाध्यक्ष मनीष उपाध्याय ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से नुकसान के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है। दोनों के बीच वार्ता चल रही है।