फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: चकराता महाविद्यालय में निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

Tue, 29 Sep 2026 11:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय में छात्र संघ के निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों का मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने विधिवत शपथ लेकर अपने कार्यकाल की शुरुआत की।
विज्ञापन


अध्यक्ष पद पर रोहित भारती निर्विरोध चुने गए। उपाध्यक्ष पद पर रोहित आर्य ने शपथ ली। सचिव पद पर मुकेश भारती और सह-सचिव पद पर विनिया निर्वाचित हुईं। कोषाध्यक्ष पद पर खुशी और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर शेखर कुमार निर्विरोध चुने गए। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अंशिका चौहान, दिव्या दीपक पाटिल, सानिया वर्मा, शीतल, जिया और कपिल चौहान शामिल हैं। इस अवसर पर छात्र संघ चुनाव प्रभारी डॉ. निरंजन कुमार प्रजापति और महाविद्यालय के प्राचार्य आशुतोष शरण समारोह में मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें