निम के कर्नल करेंगे दल का नेतृत्व
पर्वतारोहण अभियान का नेतृत्व निम के प्रधानाचार्य कर्नल अंशुमान भदौरिया करेंगे। दल में निम के ही आठ से 10 प्रशिक्षक शामिल होंगे। हालांकि, अभी प्रशिक्षकों का चयन नहीं हुआ है।
हादसे में इन्होंने गंवाई थी जान
4 अक्तूबर 2022 को निम के एडवांस कोर्स का दल द्रौपदी का डांडा-2 चोटी का आरोहण करने जा रहा था, जिसमें प्रशिक्षु, प्रशिक्षक सहित 58 सदस्य शामिल थे। आरोहण के दौरान हिमस्खलन की चपेट में दल आया था, जिसमें 29 लोग लापता हो गए थे। बाद में 27 के शव बरामद किए गए था। लापता दो में से एक का शव पिछले साल बरामद हुआ था। वहीं, एक अब भी लापता है। हादसे में सविता कंसवाल, नौमी रावत, अजय बिष्ट, सतीश रावत, कपिल पंवार, विनय पंवार, संतोष कुकरेती, राहुल पंवार, शुभम सारंगी, नरेंद्र सिंह व सिद्धार्थ खंडूड़ी ने जान गंवाई थी।
ये भी पढ़ें...Kedarnath: पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का काम शुरू, एवलांच का खतरा...12 किमी हिस्से में पांच फीट बर्फ, तस्वीरें
हिमस्खलन हादसे में मृत राज्य के 11 पर्वतारोहियों को श्रद्धांजलि देने के लिए अब तक अनारोहित 11 चोटियों पर आरोहण कर उनका नाम इनके नाम पर रखा जाएगा। रेकी कर यह अभियान मई से जुलाई तक पूरा करने की योजना है।
-कर्नल अंशुमान भदौरिया, प्रधानाचार्य निम, उत्तरकाशी