फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरकी पैड़ी के पास गंगा तट पर लावारिस पड़ी  मिली नवजात बच्ची, पुलिस ने अस्पताल में किया भर्ती

Thu, 04 Jul 2019 06:57 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

हरकी पैड़ी से सटे गंगा घाट पर बृहस्पतिवार तड़के एक नवजात बच्ची लावारिस अवस्था में रोती बिलखती मिली। रोड़ीबेलवाला चौकी पुलिस ने नवजात बच्ची को महिला अस्पताल में भर्ती कराया है। चिकित्सकों का कहना है कि बच्ची स्वस्थ है और लगभग चार दिन की होगी। 

विज्ञापन


 बृहस्पतिवार तड़के में साढ़े तीन बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली की एक मासूम हाथी पुल के नीचे गंगा घाट पर लावारिस अवस्था में है। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी ठाकुर सिंह रावत मौके पर पहुंचे।

उन्होंने देखा एक प्लास्टिक के कट्टे पर लाल रंग की फ्राक पहने नवजात लेटाकर रखा गया था। सिर के पास दूध की बोतल भी थी। चौकी प्रभारी बच्ची को महिला चिकित्सालय ले गए। सूचना मिलने पर सीडब्ल्यूसी टीम भी पहुंच गई।
विज्ञापन


चिकित्सकों ने 24 घंटे तक बच्ची को निगरानी में रखने की बात कहते हुए देने से इंकार कर दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि मासूम को कौन छोड़ गया, यह पता नहीं चल सका है। उन्होंने बताया कि सीडब्ल्यूसी के माध्यम से ही मासूम को कोई गोद ले सकता है। 

मासूम ने पीया दूध, दारोगा के चेहरे पर मुस्कान
चौकी प्रभारी ठाकुर सिंह रावत जब मौके पर पहुंचे तब बच्ची एकदम निडाल थी। उन्होंने दूध की बोतल उठाकर मासूम के मुंह के पास लगाई तो वह दूध पीने लग गई। यह देखकर चौकी प्रभारी की खुशी का ठिकाना न रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें