नन्दा देवी ईस्ट पर पर्वतारोहण के लिए एक जून गए रवाना हुए पोलैंड का दस सदस्यीय दल सफल पर्वतारोहण कर ठीक एक माह बाद मुनस्यारी लौट आया है। 10 सदस्यीय दल के दो पर्वतारोहियों, टीम लीडर परसलो गैरिसियन औरवेरेट फ्लाचिन्स्की ने 28 जून को शाम 5 बजे चढ़ने में सफलता पाई।
उन्होंने बताया कि 7434 मीटर ऊंची नन्दा देवी ईस्ट फतह करने में लगभग एक माह का समय लग चुका है। टीम लीडर औरवेरेट फलचिन्स्की ने बताया कि इस चोटी पर पर्वतारोहण करना एवरेस्ट से भी कठिन है। इस अभियान को एडवेंचर मिनिया कंपनी द्वारा ऑपरेट किया गया।
टीम लीडर ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि पर्वतारोहण के लिए नन्दा देवी ईस्ट बेहतर चोटी है। उन्होंने बताया कि इस ट्रैक पर मर्तोली से लवां तक खड़ंजा तो क्या रास्ता तक नहीं है।
यदि भारत में इस प्रसिद्ध पर्वतारोहण के लिए सरकार नन्दा देवी बेस कैम्प तक रास्ता ठीक कर दे तो आने वाले समय में अधिक पर्यटक और पर्वतारोही आएंगे। बता दें कि नन्दा देवी बेस कैम्प में लापता हुए ब्रिटिश दल के बाद प्रशासन ने पर्वतारोहण पर रोक लगा दी थी। रोक की सूचना मिलने से पहले ही यह दल जा चुका था।