फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा रामदेव से मदद मांगने हरिद्वार आईं उमा भारती

Sun, 08 Jun 2014 03:32 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय जल संसाधन एवं गंगा अभियान मंत्री का पद संभालने के बाद उमा भारती पहली बार रविवार को हरिद्वार पहुंची।
विज्ञापन


उमा भारती ने दिव्य प्रेम सेवा मिशन में गंगा के मुद्दे पर अहम बैठक की अध्यक्षता करेंगी। हरिद्वार पहुंचकर उमा भारती ने योगगुरु रामदेव से मुलाकात की।

इस दौरान उमा भारती ने कहा कि वह निर्मल गंगा के लिए बाबा रामदेव से सहयोग मांगने के लिए हरिद्वार आई हैं।

भ्रष्टाचार के कारण सफल नहीं हो पाईं योजनाएं

इसके साथ ही उमा भारती ने कहा कि निर्मल गंगा के लिए देशभर के संतों से अनुरोध किया जाएगा।

केंद्रीय जल संसाधन एवं गंगा अभियान मंत्री उमा भारती काफी देर तक पतंजली योगपीठ में रुकीं।

रामदेव ने उमा भारती का स्वागत किया और कहा कि अभी तक मां गंगा के लिए जो भी योजनाएं बनाई वह भ्रष्टाचार के कारण सफल नहीं हो पाईं। अब उमा भारती के नेतृत्व में यह काम पूरा होगा।
विज्ञापन

कोई केंद्रीय मंत्री पहली बार पहुंचा पतंजलि

रामदेव की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नाराजगी की खबरों के बाद कोई केंद्रीय मंत्री पहली बार पतंजलि योगपीठ पहुंचा है।

दिव्य प्रेम सेवा मिशन के कार्यकर्ता एवं भाजपा नेता संजय चतुर्वेदी ने बताया कि उमा भारती रविवार को दिनभर दिव्य प्रेम सेवा मिशन में बैठकें लेंगी।

उन्होंने बताया कि सुबह दिव्य प्रेम सेवा मिशन ट्रस्ट की बैठक में हिस्सा लेंगी। दोपहर बाद समग्र गंगा अभियान पर चर्चा के लिए बैठक होगी।

बैठक में गंगा को लेकर तैयार किए गए प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। गंगा प्रदूषण नियंत्रण को लेकर भी बैठक में विचार होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें