फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: विकासनगर और साहिया के सरकारी अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड जांच ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
- एक नवंबर तक अवकाश पर रेडियोलॉजिस्ट
विज्ञापन


- निजी केंद्रों में महंगी जांच करवा रहे गर्भवती और मरीज

विकासनगर। उप जिला अस्पताल विकासनगर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहिया में अल्ट्रासाउंड जांच सेवा ठप हो गई है। रेडियोलॉजिस्ट एक नवंबर तक अवकाश पर हैं। जौनसार बावर और पछवादून के अन्य अस्पतालों में जांच सुविधा न होने के कारण गर्भवतियों और मरीजों को विकासनगर के निजी केंद्रों में जाना पड़ रहा है। यहां जांच का खर्च उनकी जेब पर भारी पड़ रहा है।
जौनसार बावर और पछवादून में केवल उप जिला अस्पताल में ही नियमित अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा उपलब्ध हैं। सीएचसी साहिया में प्रत्येक मंगलवार और पीएचसी त्यूणी में माह में दो बार अल्ट्रासाउंड जांच होती है। साहिया में उप जिला अस्पताल के ही रेडियोलॉजिस्ट जांच के लिए आते हैं। पीएचसी त्यूणी में जांच के लिए सिविल अस्पताल मसूरी से रेडियोलॉजिस्ट भेजे जाते हैं। उप जिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अलिंद पोखरियाल शुक्रवार को एक नवंबर तक अवकाश पर चले गए। इसके बाद से उप जिला अस्पताल विकासनगर में अल्ट्रासाउंड जांच सेवा ठप हो गई है। रेडियोलॉजिस्ट के न होने कारण सीएचसी साहिया में भी अल्ट्रासाउंड जांच नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन

-
रेडियोलॉजिस्ट आए दिन अवकाश पर चले जाते हैं। इससे दुर्गम क्षेत्रों से आने वाले गर्भवतियों और मरीजों को परेशानी हो रही है। स्वास्थ्य विभाग को गर्भवतियों और मरीजों को नियमित जांच सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए अस्पताल प्रशासन को निर्देशित करना चाहिए।
विज्ञापन


अरविंद शर्मा, विकासनगर
-
उप जिला अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं का हाल खराब है। रेडियोलॉजिस्ट तो आए दिन छुट्टी पर चले जाते हैं। गर्भवती और मरीजों को महंगे खर्च पर निजी केंद्रों मेंं जांच करवानी पड़ रही है। स्वास्थ्य विभाग को इस गंभीर समस्या का संज्ञान लेना चाहिए।

केके गौतम, विकासनगर
-
रेडियोलॉजिस्ट एक नवंबर तक अवकाश पर हैं। वैकल्पिक व्यवस्था के लिए विभाग को सूचित किया गया है।

डॉ. प्रदीप चौहान, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें