फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अदरक के बढ़े दाम से किसानों के खिले चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
- 2200 रुपये प्रति 40 किलोग्राम बिक रहा अदरक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
साहिया। स्थानीय मंडियों में अदरक के दाम में उछाल आने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। पर्व के सीजन में अदरक का दाम 2200 रुपये प्रति 40 किलोग्राम तक पहुंच गया है। इससे साहिया व विकासनगर के मंडियों में फसल की आवक भी बढ़ गई है। अदरक उत्पादक किसान नारायण सिंह तोमर, प्रेम सिंह तोमर, दया राम तोमर, गुलाब सिंह चौहान, स्वरूप सिंह चौहान आदि का कहना है कि इस बार किसानों ने अदरक का बीज चार से पांच हजार रुपये प्रति 40 किलोग्राम में खरीदा था, जो कि पूर्व के वर्षों की तुलना में काफी महंगा था। फसल के शुरुआती दिनों में मात्र 1300 से 1400 प्रति 40 किलोग्राम के भाव से बिक्री होने से किसानों को नुकसान होने का डर सता रहा था लेकिन हाल में बढ़े भाव से किसान राहत महसूस कर रहे हैं। मंडी समिति के अध्यक्ष राजेश जैन ने बताया कि इस समय कर्नाटक का अदरक जौनसार के अदरक से गुणवत्ता के मामले में हल्का आ रहा है। इसलिए मंडियों में जौनसारी अदरक की मांग अधिक है। आने वाले समय में भाव और भी बढ़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें