फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UKSSSC: भर्तियों का कैलेंडर जारी करेगा यूकेएसएसएससी, एक-दो दिन में जारी होगा रैंकर्स भर्ती का परिणाम

Thu, 23 Feb 2023 03:37 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया कि मार्च से रद्द हुई भर्ती परीक्षाओं के दोबारा आयोजन की तैयारी है। इसके लिए इसी सप्ताह आयोग एक कैलेंडर जारी करेगा। इसी कैलेंडर के हिसाब से परीक्षाओं का नोटिफिकेशन जारी करने से लेकर उनका आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
यूकेएसएससी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) भर्तियों का कैलेंडर जारी करेगा। वहीं, रैंकर्स भर्ती का परिणाम एक-दो दिन में जारी हो सकता है। आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया कि रैंकर्स भर्ती परीक्षा का परिणाम लगभग तैयार हो चुका है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह परिणाम एक-दो दिन में पुलिस मुख्यालय को भेज दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मार्च से रद्द हुई भर्ती परीक्षाओं के दोबारा आयोजन की तैयारी है। इसके लिए इसी सप्ताह आयोग एक कैलेंडर जारी करेगा। इसी कैलेंडर के हिसाब से परीक्षाओं का नोटिफिकेशन जारी करने से लेकर उनका आयोजन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: सात IAS और छह PCS समेत 14 अफसरों के विभाग बदले, एमडीडीए के उपाध्यक्ष बने बंशीधर तिवारी
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि आयोग ने आठ परीक्षाओं का दोबारा परीक्षण कराया था, जिसमें से स्नातक स्तरीय, वन दरोगा और सचिवालय रक्षक परीक्षा रद्द कर दी थी। बाकी परीक्षाओं के लिए पूर्व में आयोग ने जो घोषणा की थी, उसी हिसाब से कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें