फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UKSSSC Exam: स्नातक स्तरीय परीक्षा आज, हाकम की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अलर्ट, हो रही विशेष निगरानी

Sun, 21 Sep 2025 12:07 PM IST
अलका त्यागी स्नातक स्तरीय परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, विशेष निगरानी

सार

Uttarakhand News: परीक्षा में धोखाधड़ी ना हो सके इसके लिए पुलिस ने खास इंतजाम किए हैं। साथ ही सभी केंद्रों पर व आसपास के क्षेत्रों में कड़ी चेकिंग भी की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस अलर्ट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा का आयोजन हो रहा है। ऐसे में पुलिस ने भी विशेष तैयार की है। हाकम सिंह की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस और सतर्क हो गई है। जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया गया। वहीं, परीक्षा केंद्रों पर भी कड़ी जांच की गई। परीक्षा के लिए करीब 1.20 लाख अभ्यर्थियों ने प्रवेश पत्र डाउनलोड किए हैं।

विज्ञापन


पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था डॉ. नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि 445 केंद्रों पर स्नातक स्तरीय परीक्षा हो रही है। हर जिले में नोडल अधिकारी के रूप में एक राजपत्रित अधिकारी को नियुक्त किया गया है, जो व्यक्तिगत भ्रमण करेंगे। पर्यवेक्षण में लगातार परीक्षा केंद्रों, होटलों, कोचिंग सेंटर, संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता रखी जा रही है। सभी परीक्षा केंद्रों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

उत्तराखंड: STF संग मिल पुलिस ने प्रदेश में नकल माफिया गिरोह का किया भंडाफोड़, हाकम सिंह साथी संग गिरफ्तार
विज्ञापन


सभी परीक्षा केंद्रों पर मेटल डिटेक्टर से चेकिंग की गई। परीक्षा केंद्र के 200 मीटर परिधि के भीतर आने वाले समस्त होटल, धर्मशाला, होमस्टे, साइबर कैफे, इंटरनेट सेंटर, फोटोकापी की दुकानों का निरीक्षण किया गया ।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें