नया स्टाफ है इसलिए नतीजा घोषित करने में हो रही देरी
सचिव ने कहा कि परीक्षा परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया करने वाले कर्मचारी नए हैं। इस कारण डाटा परीक्षण एवं प्रक्रिया में कठिनाई आ रही है और समय लग रहा है। इस कारण परीक्षा प्रक्रियाओं की तय तिथि संभव नहीं है। चूंकि जरा गलती या त्रुटि होने से विधिक विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है, इसलिए इसमें जल्दबाजी करना उचित नहीं है। यह आयोग व अभ्यर्थियों के हित में नहीं होगा।
ये भी पढ़ें...Joshimath: वन टाइम सेटलमेंट के लिए राजी नहीं लोग, सरकार के सुझाए तीन विकल्पों पर प्रभावितों ने दी प्रतिक्रिया
किस परीक्षा की चयन प्रक्रिया कब होगी पूरी
- पुलिस रैंकर्स का परिणाम फरवरी के तीसरे सप्ताह में आ जाएगा
- आशुलिपिक /वैयक्तिक सहायक भर्ती परीक्षा के चयन की प्रक्रिया भी फरवरी के तीसरे हफ्ते में पूरी होगी
- कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का परिणाम मार्च महीने के दूसरे सप्ताह में आएगा। इसके अंतर्गत पूर्व में कराई गई कंप्यूटर टंकण परीक्षा में आ रही कमियों का निपटारा करने के लिए डाटा परीक्षण कर सफल अभ्यर्थियों का परिणाम घोषित हो जाएगा।
- अनुदेशक/ कर्मशाला अनुदेशक, 5. मत्स्य निरीक्षक, 6. मुख्य आरक्षी (दूर संचार पुलिस) व 7.वाहन चालक के पदों पर परिणाम अप्रैल में घोषित होगा।