15 अप्रैल से 15 मई के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 18 से 20 मई के बीच आवेदन में संशोधन का मौका दिया जाएगा। पदों के हिसाब से आवेदकों की अर्हता और आयु सीमा तय है, जिसका विवरण वेबसाइट पर जारी विज्ञापन में दिया गया है।
जनरल, ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए 300 रुपये, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस व दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 150 रुपये आवेदन शुल्क तय किया गया है। परीक्षा का सिलेबस भी विज्ञापन के साथ ही जारी किया गया है।