मुख्य परीक्षा की नई तिथियां जारी
उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश परीक्षा के तहत आयोग की मुख्य परीक्षा 23 अगस्त से होनी थी। इस बीच हाईकोर्ट में दायर याचिका पर न्यायालय ने निर्णय आरक्षित रखा है। हाईकोर्ट के आदेश आने तक यह परीक्षा स्थगित की गई है। हाईकोर्ट का आदेश आने के बाद उसी क्रम में मुख्य परीक्षा की नई तिथियां जारी की जाएंगी।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: योजना को लगा झटका...अब मिड-डे मील में छह लाख से अधिक छात्रों को नहीं मिलेगी झंगोरे की खीर
सहायक लेखाकार भर्ती : टाइपिंग टेस्ट 28 अगस्त से
राज्य लोक सेवा आयोग की सहायक लेखाकार भर्ती के तहत हिंदी टाइपिंग की परीक्षा 28 अगस्त से 11 सितंबर के बीच ज्ञानोदय लैब, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग हरिद्वार में कराई जाएगी। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत के मुताबिक, अभिलेख सत्यापन 27 जून से 10 जुलाई तक किया गया है। इसमें शामिल अभ्यर्थियों को विभागवार पद की ऑनलाइन वरीयता भरने के लिए 18 अगस्त से 11 सितंबर तक मौका दिया गया है। सभी विभागों के लिए उन्हें अपनी वरीयता भरनी अनिवार्य है। अभिलेख सत्यापन में शामिल हुए अभ्यर्थियों की हिंदी टंकण परीक्षा 28 अगस्त से होगी। इसके लिए दिशा निर्देश और प्रवेशपत्र जारी कर दिए गए हैं।