फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर लीक के मास्टरमांड की खुली तिजौरी: दो कंपनियों का टर्नओवर 111 करोड़, जानिए पत्नी कितनी संपत्ति की मालकिन

Sun, 28 Aug 2022 11:28 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरएमएस टेक्नो सॉल्यूशन के मालिक राजेश चौहान की लखनऊ में कुछ संपत्तियों के बारे में पता चला है। इसके अलावा उसकी और परिवार के नाम पर कई और संपत्तियां भी हो सकती हैं। ऐसे में सारी जानकारियां जुटाई जा रही हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने आउटसोर्स कंपनी के मालिक राजेश चौहान का किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेपर लीक मामले का मास्टरमाइंड राजेश चौहान अरबों की संपत्ति का मालिक है। उसकी दो कंपनियों का 111 करोड़ करोड़ रुपये टर्नओवर है। लखनऊ में एक बड़े पब्लिक स्कूल में भी वह पार्टनर है। इसके अलावा एसटीएफ को उसकी कई नामी संपत्तियों का पता चला है। उसके बारे में भी एसटीएफ प्रवर्तन निदेशालय को पत्र लिखने जा रही है। ताकि, उसकी संपत्तियों की जांच कर जब्त किया जा सके।
विज्ञापन


एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरएमएस टेक्नो सॉल्यूशन के मालिक राजेश चौहान की लखनऊ में कुछ संपत्तियों के बारे में पता चला है। इसके अलावा उसकी और परिवार के नाम पर कई और संपत्तियां भी हो सकती हैं। ऐसे में सारी जानकारियां जुटाई जा रही हैं। उसकी पत्नी के नाम पर एक फ्लैट भी है। राजेश चौहान की दो कंपनियां हैं। बताया जा रहा है कि राजेश की सीतापुर में भी बहुत सी संपत्तियां हैं। 
 
विज्ञापन

ये हैं ज्ञात संपत्तियां और कंपनियां 
आरएमएस टेक्नो सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड 
आरएमएस टेक्नोटच सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड 
लखनऊ इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में पार्टनरशिप 
लखनऊ के जानकीपुरम में घर 
पत्नी के नाम पर जानकीपुरम में फ्लैट 
लखनऊ में दो बीघा जमीन 
बैंक खाते में 20 लाख रुपये कैश 

ये भी पढ़ें...ससुराल बनी दामाद की साजिश में मददगार: UKSSSC पेपर लीक के मास्टरमाइंड का हुआ पर्दाफाश, पढ़ें कैसे खुले सारे राज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें