पेपर लीक मामले में परेड ग्राउंड के बाहर युवाओं का धरना शनिवार को छठे दिन भी जारी रहा। दिन रात चल रहे इस धरने में युवाओं की संख्या घटती बढ़ती रही। युवाओं ने वहां से गुजरने वाले को हाथों से लिखीं तख्तियां दिखाकर अपनी मांगों को दोहराया। शांतिपूर्वक चल रहे इस धरने पर पुलिस और प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है।
युवा गत रविवार से यूकेएसएसएससी की परीक्षा को रद्द कराने की मांग कर रहे हैं। युवाओं की मांग यह भी है कि इस परी क्षा की जांच एसआईटी से न कराकर सीबीआई के हवाले की जाए। युवाओं का मानना है कि इस परीक्षा में हुई कथित धांधली का सीबीआई जांच के बाद ही पता चल सकता है।
धरनास्थल पर युवा रात में भी जमे हुए
दोनों अधिकारियों ने जांच की अब तक की प्रगति को भी बताया था। कहा था कि युवाओं को भी अपनी बात रखने का मौका मिलेगा लेकिन युवा लगातार परीक्षा को रद्द करने की मांग पर अड़े रहे। युवाओं के नेताओं ने तमाम नई पुरानी बातें बताकर अधिकारियों के सामने तर्क रखे थे। धरनास्थल पर युवा रात में भी जमे हुए हैं।