फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UKSSSC Paper Case: बेरोजगारों ने प्रदेश सरकार के कदम को बताया मीठी टॉफी, परेड ग्राउंड में धरने पर डटे दिन-रात

Thu, 25 Sep 2025 01:53 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

यूकेएसएसएससी परीक्षा पेपर लीक मामले में युवाओं का आक्रोश का बढ़ता जा रहा है।सीबीआई जांच समेत विभिन्न मांगों को लेकर बेरोजगार युवाओं के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कीथी। वार्ता विफल होने से बेरोजगार युवाओं का धरना जारी है।
विज्ञापन
परेड ग्राउंड में धरने पर बैठे छात्र - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूकेएसएसएससी परीक्षा में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए युवाओं का धरना आज भी जारी है। युवा परीक्षा कैंसिल कराने की मांग पर अड़े हैं। परेड ग्राउंड के पास चल रहे धरने में युवाओं को उनके अलग-अलग नेताओं ने संबोधित भी किया।

परेड ग्राउंड के पास सोमवार को धरना शुरू किया गया था। युवा यहां से सीएम आवास कूच करना चाहते थे लेकिन पुलिस ने कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए उन्हें वहीं पर रोक लिया था। इसके बाद से दिन-रात युवा वहां पर डटे हुए हैं। उनके एक प्रतिनिधिमंडल को मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वार्ता के लिए बुलाया था। काफी देर हुई बातचीत में कोई नतीजा नहीं निकला और युवा फिर से अपनी मांग पर टिके रहे। लगातार युवाओं की ओर से परीक्षा रद्द करने की मांग की जा रही है।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Chamoli:  सेरा में आसुओं का सैलाब; विपदाओं से घिरी बिटिया विदा...सादगी से विवाह, अधिकारियों ने दिया आशीर्वाद
विज्ञापन


युवाओं का आरोप है कि इस परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है। हालांकि, पुलिस इस मामले में जांच जारी रखे हुए है। अब तक दो आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। सरकार ने एसआईटी भी गठित कर दी है। एक पूर्व न्यायाधीश से भी जांच कराने संबंधी आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस मामले में युवा अपनी मांगों से हटने को तैयार नहीं हैं, लिहाजा वे बुधवार को भी धरने पर डटे रहे।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें