फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uksssc Paper Leak Case: दो आरोपियों की जमानत खारिज, तीन को मिली, 42 में से 21 आरोपी आ चुके बाहर

Mon, 07 Nov 2022 10:33 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने कुल 42 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 21 जमानत पा चुके हैं।
विज्ञापन
कोर्ट(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेपर लीक मामले में न्यायालय ने दो आरोपियों की जमानत नामंजूर कर दी है। कोर्ट ने माना है कि पूर्व में कुछ लोगों को जमानत मिलना किसी आरोपी को जमानत देने का आधार नहीं है। आरोपियों ने इसी तर्क पर जमानत मांगी थी। इसके साथ ही तीन अन्य आरोपियों की जमानत मंजूर कर ली गई है। तीनों को एक-एक लाख रुपये के व्यक्तिगत बंधपत्र और दो-दो जमानती प्रस्तुत करने होंगे।

विज्ञापन


देश-विदेश में छाई जोशी बंधुओं की चाय:  हर तरफ ‘मिस्टर हब्ज’ की चर्चा, रोचक है इन तीन भाइयों की कामयाबी की कहानी

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने कुल 42 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 21 जमानत पा चुके हैं। सोमवार को आरोपी फिरोज हैदर और हिमांशु कांडपाल की ओर से जमानत अर्जी दाखिल की गई थी। बचाव पक्ष ने तर्क दिया कि आरोपियों के पास से एसटीएफ ने कुछ भी ठोस बरामदगी नहीं की है। इनका परीक्षा की धांधली से लेनादेना नहीं है। चूंकि, कोर्ट से पहले कई आरोपी जमानत पा चुके हैं तो इन दोनों को भी जमानत दी जाए।
विज्ञापन


लेकिन, एसटीएफ की तफ्तीश के आधार पर अभियोजन ने तमाम दलीलें दीं। कहा कि दोनों आरोपियों की सीडीआर में पुष्टि हुई है। इन्होंने परीक्षा के वक्त कई बार मुख्य आरोपियों से बात की है। हिमांशु के पास से आरोपी अजय के दो ब्लैंक चेक भी बरामद हुए थे। अपर जिला जज चतुर्थ आशुतोष कुमार मिश्रा ने अभियोजन की दलीलों को सही ठहराते हुए दोनों आरोपियों की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया।
विज्ञापन


इधर, सोमवार को ही तीन अन्य आरोपी विकास कुमार, मनोज जोशी और संजीव चौहान ने भी जमानत प्रार्थनापत्र कोर्ट में प्रस्तुत किए थे। इन आरोपियों की जमानत कोर्ट ने मंजूर कर ली है। आरोपियों को जमानत के लिए एक-एक लाख रुपये के व्यक्तिगत बंधपत्र और दो-दो जमानती प्रस्तुत करने होंगे। साथ ही देश छोड़ने पर प्रतिबंध रहेगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें