फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UKSSSC Paper Leak Case: सांकरी ले जाकर की हाकम सिंह रावत से पूछताछ, एसटीएफ को मिले अहम क्लू

Thu, 25 Aug 2022 08:07 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

पेपर लीक मामले में आरोपी हाकम सिंह रावत से सांकरी ले जाकर 
पूछताछ की गई है। सांकरी में हाकम सिंह का गेस्ट हाउस है। उससे कई तरह की जानकारियां जुटाई गईं हैं।शिक्षक की पीसीआर की अवधि समाप्त हो गई है। एसटीएफ ने उसे जेल भेज दिया। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने हाकम सिंह से सांकरी (उत्तरकाशी) ले जाकर पूछताछ की है। बताया जा रहा है कि उसने यहां अपने गेस्ट हाउस में भी नकल का अड्डा बनाया था। यहां उसके कई और परीक्षाओं में धांधली कराने की जानकारी एसटीएफ को मिली है। वहीं, बुधवार को शिक्षक तनुज शर्मा की पुलिस कस्टडी रिमांड अवधि समाप्त होने पर एसटीएफ ने उसे सुद्धोवाला जेल में दाखिल करा दिया।
विज्ञापन


सोमवार को एसटीएफ ने हाकम सिंह रावत और शिक्षक तनुज शर्मा की पीसीआर मांगी थी। न्यायालय ने हाकम की तीन दिन और शिक्षक तनुज की दो दिन की पीसीआर मंजूर की थी। मंगलवार को दोनों को सुद्धोवाला जेल से लाकर आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की गई। कई और अभ्यर्थियों के बारे में भी एसटीएफ ने जानकारी हासिल की। इस दौरान कई पुराने अभ्यर्थियों की तस्दीक भी की गई। बताया जा रहा है कि एसटीएफ को कई अहम साक्ष्य हासिल हुए हैं। 

सूत्रों के अनुसार, एसटीएफ उसे सांकरी स्थित उसके गेस्ट हाउस में लेकर गई थी। यहां भी उसने नकल का अड्डा बनाया था। बताया जा रहा है कि उसने कई और परीक्षाओं में यहां अभ्यर्थियों को ठहराया और नकल कराई। हाकम की पीसीआर अवधि बृहस्पतिवार को समाप्त हो रही है। अब हाकम सिंह के बिजनौर कनेक्शन की पुख्ता जांच भी शुरू की जाएगी।  बिजनौर में केंद्रपाल से भी एसटीएफ पूछताछ कर सकती है। 
विज्ञापन


एक निगम में हुई भर्ती में भी धांधली का शक 
सूत्रों के अनुसार, हाकम सिंह आयोग की ओर से कराई गई भर्तियों में धांधली लंबे समय से कराता आया है। अभी तक उसके तीन भर्तियों में धांधली कराने की जानकारी मिली है। अब एक निगम में जेई भर्ती में भी धांधली की बात सामने आ रही है। सोशल मीडिया पर भी इस तरह की खबरें चल रही हैं। इसमें एक जेई दंपती का नाम लंबे समय से सामने आ रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें