हरिद्वार में भी रानीपुर झाल के पास एक प्लॉट, निर्माणाधीन भवन को चिन्हित किया गया। हाकम ने बिल्वकेश्वर निवासी एक व्यक्ति से यह संपत्ति खरीदी थी। विवेचक एसटीएफ के इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा ने संपत्ति से संबंधित रिपोर्ट देहरादून डीएम को भेजी थी।
जहां से कार्रवाई का हवाला देते हुए एसटीएफ के एसएसपी आयुष अग्रवाल ने हरिद्वार डीएम विनय शंकर पांडेय को पत्र भेजा। इसके आधार पर जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने हरिद्वार तहसीलदार को संपत्ति का रिसीवर नियुक्त किया। सोमवार को तहसीलदार रेखा आर्य ने टीम के साथ पहुंचकर संपत्ति को कुर्क कर लिया।
जिलाधिकारी के आदेश पर संपत्ति को कुर्क कर लिया गया है। मौके पर दो प्लॉट अलग-अलग हैं, जिन पर निर्माण कार्य चल रहा था। संपत्ति पर नोटिस भी चस्पा कर दिया गया है।
- रेखा आर्य, तहसीलदार हरिद्वार