फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UKSSSC Paper Leak Case: ...तो आयोग रद्द भी कर सकता है परीक्षा, पुलिस की रिपोर्ट से तय होगा भविष्य

Thu, 18 Aug 2022 12:43 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

पुलिस की रिपोर्ट से स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा का भविष्य तय होगा। आयोग को रिपोर्ट का इंतजार है। इसी आधार पर फैसला लिया जाएगा।पेपर लीक होने के बाद से आयोग ने चयन की प्रक्रिया रोकी हुई है, जिससे 916 युवा नौकरी से केवल एक कदम दूर हैं।
 
विज्ञापन
यूकेएसएससी - फोटो : UKSSSC:
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा का भविष्य पुलिस की रिपोर्ट से तय होगा। पुलिस अगर अपनी रिपोर्ट में बड़े पैमाने पर पेपर लीक होने की जानकारी आयोग को उपलब्ध कराएगी तो आयोग इस परीक्षा का रद कर सकता है।

विज्ञापन


आयोग ने 13 विभागों के 916 पदों पर भर्ती के लिए पिछले साल चार व पांच दिसंबर को परीक्षा कराई थी। इसका परिणाम जारी करने के बाद आयोग ने चुने गए युवाओं के प्रमाण पत्रों का वेरिफिकेशन भी कर दिया था। अंतिम चयन सूची विभागों को भेजी जाती, इससे पहले ही पेपर लीक की सूचनाएं आ गईं।

जिन 916 युवाओं का चयन हो चुका है, उनसे नौकरी बस एक कदम दूर है, लेकिन पेपर लीक की वजह से पूरी प्रक्रिया रोक दी गई। आयोग के पूर्व सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि उनके कार्यकाल में परीक्षा रद करने का निर्णय नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि यह एसटीएफ की रिपोर्ट पर निर्भर करेगा।
विज्ञापन


अभी परीक्षा नियंत्रक शालिनी नेगी ने ज्वाइन नहीं किया है। सभी व्यवस्थाएं समझने के बाद ही परीक्षा पर कोई निर्णय लिया जाएगा। - सुरेंद्र सिंह रावत, सचिव, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग

Trending Videos
विज्ञापन

ब्लूटूथ से पेपर आउट होने पर सात केंद्रों पर रद हुई थी परीक्षा
वन विभाग में भर्ती की परीक्षा 2017 में हुई थी। इसमें हरिद्वार के सात केंद्रों पर ब्लूटूथ के माध्यम से पेपर आउट होने का आरोप था। मामले में 47 युवाओं के खिलाफ कार्रवाई हुई थी। आयोग ने केवल इन्हीं सात केंद्रों पर दोबारा परीक्षा कराई थी।
ये भी पढ़ें...IGNOU: पर्यावरण संरक्षण और आपदा प्रबंधन में पीजी कराएगा इंदिरा गांधी मुक्त विवि, पढ़ें कोर्स की पूरी जानकारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें