फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UKSSSC: पेपर लीक प्रकरण पर बोले सीएम धामी; छात्रों के हित में जो होगा करेंगे, सीबीआई जांच से भी परहेज नहीं

Sun, 28 Sep 2025 05:41 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Uttarakhand News: उत्तराखंड में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 21 सितंबर को स्नातक स्तरीय परीक्षा कराई थी, जो पेपर लीक प्रकरण में फंस गई है। इसे लेकर युवा सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर आज सीएम धामी ने भी प्रेसवार्ता की।
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम धामी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा में पेपर लीक प्रकरण को लेकर मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस मामले में कोई भी आरोपी छूटेगा नहीं। एसआईटी बनाई गई है, जो भी इसमें शामिल होगा उसे सजा जरूर मिलेगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य में 80 हजार से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया। यहां एक व्यक्ति ने केवल अपने लिए ये काम किया है। अगर पेपर बाहर आया तो कुछ खास व्यक्तियों तक कैसे पहुंचा? यह सब जांच करने के लिए ही एसआईटी काम करेगी।

सीबीआई जांच के सवाल पर सीएम ने कहा कि अभी जब एआईटी जांच कर रही है तो पहले वो पूरी हो जाए। हमें किसी जांच से परहेज नहीं है। सीबीआई जांच से भी परहेज नहीं है। छात्रों के हित में जो भी जांच करानी पड़े हम कराएंगे। 
विज्ञापन


UKSSSC: अब अगली परीक्षा की तैयारी में आयोग; सुरक्षा के होंगे कड़े इंतजाम, दो घंटे पहले पहुंचना होगा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें