फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UKSSSC Paper Leak: सुमन की गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने बॉबी पंवार को बुलाया, नौ घंटे की पूछताछ

Mon, 01 Dec 2025 08:53 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन चौहान ने बॉबी पंवार को ही पेपर भेजा था। सीबीआई गत 28 नवंबर को सुमन चौहान को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
सीबीआई कार्यालय से आते बॉबी पंवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेपर लीक मामले में सीबीआई की जांच की आंच बेरोजगार संघ के नेता बॉबी पंवार तक भी पहुंच गई है। सीबीआई ने सोमवार को बॉबी पंवार से करीब नौ घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान पंवार से सुमन चौहान से उनके संपर्कों व अन्य जानकारियों के बारे में पूछताछ की गई। इस मामले में गत 28 नवंबर को सीबीआई सुमन चौहान को गिरफ्तार कर चुकी है। सुमन ने बॉबी पंवार को ही पेपर दिया था जिसके बाद पंवार ने प्रेस कांफ्रेंस कर इस परीक्षा का पेपर लीक होने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन


हालांकि, बॉबी पंवार ने बाहर आकर बताया कि सीबीआई ने उनसे पेपर लीक के संबंध में सवाल किए थे। इसके जवाब में उन्होंने लिखित बयान दर्ज कराए हैं। इसमें सीबीआई को साक्ष्य उपलब्ध कराने की बात भी कही है।

बेटा ही निकला पिता की हत्या का मास्टरमाइंड: संपत्ति हड़पने के लिए रची साजिश, दोस्त से चलवाई गोली

विज्ञापन

विज्ञापन

ये है पूरा मामला

21 सितंबर को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की ओर से स्नातक स्तरीय परीक्षा आयोजित कराई गई थी। इसमें हरिद्वार के बहादरपुर जट के सेंटर से खालिद नाम के परीक्षार्थी ने पहले से परीक्षा केंद्र में छुपाए गए मोबाइल से पेपर का फोटो खींचकर अपनी बहन साबिया को भेजा था। साबिया ने इसे टिहरी के एक कॉलेल की सहायक प्रोफेसर सुमन चौहान को हल करने के लिए भेज दिया।

सुमन ने कुछ प्रश्न हल किए और फिर इसे बॉबी पंवार को भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने खालिद और उसकी बहन साबिया को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस उस वक्त तक सुमन को मुख्य आरोपियों की सूची में नहीं मान रही थी। पुलिस का कहना था कि सुमन का इरादा पेपर लीक कराने का नहीं था उसने अनजाने में पेपर के कुछ प्रश्न हल कर दिए थे। इस मामले में जब अब सीबीआई ने जांच शुरू की तो सबसे पहली गिरफ्तारी सुमन की ही की। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए सीबीआई ने सोमवार को बॉबी पंवार को पूछताछ के लिए बुलाया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें