फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi: पाही गांव में भालू ने मवेशियों को चारा देने जा रही बुजुर्ग महिला पर किया हमला, हायर सेंटर रेफर

Mon, 01 Dec 2025 06:38 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, भटवाड़ी(उत्तरकाशी)

सार

महिला मवेशियों को पानी व चारा देने जा रही थी। तभी वहां पहले से घात लगाकर बैठे भालू ने अचानक हमला कर दिया। भालू की हमले की ये क्षेत्र में 13वीं घटना है।
विज्ञापन
महिला पर भालू का हमला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार को मुख्यालय के पाही गांव में भालू ने बुजुर्ग महिला को हमला कर घायल कर दिया। घायल महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटवाड़ी में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार विकासखंड भटवाड़ी मुख्यालय के पाही गांव की महिला रूक्मणी देवी(65) पत्नी सुरेंद्र सिंह हर दिन की तरह दोपहर तीन बजे गांव के पास बनी छानी में मवेशियों को पानी व चारा देने जा रही थी। तभी वहां पहले से घात लगाकर बैठे भालू ने अचानक रूक्मणी पर हमला कर दिया।

Uttarkashi News: भालू घरों में कर रहा तोड़फोड़, कई मवेशी भी मारे
विज्ञापन


भालू के हमले में बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर भालू को भगाकर महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटवाड़ी पहुंचाया, जहां घायल महिला के प्राथमिक उपचार के बाद बुजुर्ग महिला को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें