जुराब से फोन निकालकर प्रश्न पत्र के फोटो खींच लिए
रविवार को जब परीक्षा केंद्र बहादरपुर जट स्थित बाल सदन इंटर कॉलेज पहुंचा तो मेन गेट पर बारीकी से चेकिंग चल रही थी। तब उसने आसपास से अंदर जाने का रास्ता देखा और पीछे खेतों की तरफ से एक छोटा गेट दिखाई दिया। ये गेट मोबाइल लेकर अंदर पहुंचने में उसके लिए मददगार साबित हुआ। सूत्र बताते हैं कि चेकिंग से बचकर सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर खालिद छोटे गेट से अंदर पहुंचने के बाद कक्ष में गया और उसने जुराब से फोन निकालकर प्रश्न पत्र के फोटो खींच लिए। तीन के पत्र पर 12 प्रश्नों के फोटो खींचने में सफल हो गया। फिर जैमर की रेंज से बच रहे शौचालय में पहुंचकर घर वाले मोबाइल फोन के व्हाट्सएप पर प्रश्न पत्र के फोटो भेज दिए। जहां से उसकी बहन साबिया ने आगे फोटो सुमन के फोन पर भेज दिए।
ये भी पढे़ं...Uttarakhand: प्रदेश के दो और पंजीकृत अमान्यता प्राप्त दलों को चुनाव आयोग का नोटिस, अब तक 17 दल सूची से बाहर
आउटसोर्स से डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर लगा था
हाल ही में एक अगस्त को खालिद ने आईआईपी मोहकमपुर में आउटसोर्स के जरिये डाटा एंट्री ऑपरेटर की नौकरी पाई थी। इससे पहले वह देहरादून में ही सीपीडब्ल्यूडी में संविदा के तौर पर अवर अभियंता रहा है। करीब दो साल पहले ही उसकी सेवा खत्म कर दी गई थी। वह लगातार प्रतियोगी परीक्षाएं दे रहा था।