फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UKPSC: पीसीएस परीक्षा में यूपीएससी पैटर्न पर सहमति, उत्तराखंड से जुड़े सवाल भी किए जाएंगे शामिल

Tue, 21 Mar 2023 06:57 PM IST
अलका त्यागी आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून

सार

UKPSC PCS Exam Latest Update:  27 फरवरी को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने प्रदेश की पीसीएस परीक्षा में यूपीएससी पैटर्न लागू करने का निर्णय लेते हुए इसका प्रस्ताव शासन को भेजा था।
विज्ञापन
पीसीएस परीक्षा - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में जल्द ही संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) का पैटर्न लागू होने जा रहा है। इससे मुख्य परीक्षा में प्रश्न पत्रों की संख्या सात से बढ़कर नौ हो जाएगी, लेकिन अब इसमें उत्तराखंड से जुड़े सवाल भी अनिवार्य तौर पर शामिल होंगे। सोमवार को शासन में हुई बैठक में पीसीएस में यूपीएससी पैटर्न लागू करने पर सैद्धांतिक सहमति बन गई।

विज्ञापन


UKPSC: पटवारी पेपर लीक मामले में फरार 50 हजार का इनामी गिरफ्तार, अभ्यर्थियों को रटवाया था प्रश्नपत्र

दरअसल, 27 फरवरी को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने प्रदेश की पीसीएस परीक्षा में यूपीएससी पैटर्न लागू करने का निर्णय लेते हुए इसका प्रस्ताव शासन को भेजा था। आयोग का तर्क था कि इससे युवाओं को एक ही परीक्षा की तैयारी करने पर सीधे सिविल सेवा परीक्षा और उत्तराखंड पीसीएस में बैठने का मौका मिल सकेगा। सोमवार को शासन में आयोग के प्रस्ताव पर सचिव कार्मिक शैलेश बगौली की अध्यक्षता में बैठक हुई।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, बैठक में शासन के अधिकारियों ने पीसीएस परीक्षा में यूपीएससी पैटर्न लागू करने की सहमति दे दी है। शासन ने आयोग को इस पैटर्न में मामूली संशोधन करने को कहा है। इन बदलावों के साथ ही शासन से सहमति का पत्र आयोग को मिल जाएगा। इसके बाद यूपीएससी पैटर्न लागू हो जाएगा। माना जा रहा है कि इस साल पीसीएस की जो भर्ती निकलेगी, उसमें नया पैटर्न शामिल होगा।

विज्ञापन

उत्तराखंड के सवाल होंगे

एक अधिकारी ने बताया कि शासन ने इस बात पर जोर दिया कि प्रदेश के युवाओं के हित में पीसीएस परीक्षा में एक निश्चित प्रतिशत तक उत्तराखंड से जुड़े सवाल भी पूछे जाएंगे। ताकि प्रदेश के युवाओं के लिए पीसीएस बनना आसान रहे। कई अन्य राज्यों में भी इस तरह के प्रावधान हैं। जानकारी के मुताबिक, आयोग इस पर बात पर राजी भी हो गया है।


अभी तक यह था उत्तराखंड पीसीएस-मुख्य परीक्षा का पैटर्न

पेपर-                     अंक
भाषा-                     300
इतिहास-                 200
संविधान-                200
भूगोल-                   200
अर्थशास्त्र-               200
विज्ञान-                   200
इथिक्स व एप्टीट्यूड-  200
कुल अंक-              1500
 

यह हो जाएगा उत्तराखंड पीसीएस मुख्य परीक्षा का पैटर्न

पेपर-                   अंक
भारतीय भाषा-     300 (क्वालिफाइंग)
अंग्रेजी भाषा-      300 (क्वालिफाइंग)

निबंध-         250
सामान्य अध्ययन- 1- 250
सामान्य अध्ययन- 2 - 250
सामान्य अध्ययन -3 - 250
सामान्य अध्ययन- 4 - 250
वैकल्पिक विषय पेपर-1 - 250
वैकल्पिक विषय पेपर-2 - 250
कुल अंक- 1750
इंटरव्यू- 275 अंक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें