फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UKSSSC: उत्तराखंड के 449 केंद्रों पर 72.62 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, शांतिपूर्ण ढंग से हुआ एग्जाम

Sun, 14 Jun 2026 12:19 AM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

आयोग की ओर से 13 जिलों में 449 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा कराई गई। परीक्षा के लिए 1,54,603 अभ्यर्थी नामांकित थे। इसमें 1,14,635 अभ्यर्थियों ने आयोग की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड किए थे लेकिन लिखित परीक्षा में 83,254 अभ्यर्थी शामिल है। कुल अभ्यर्थियों में 72.62 प्रतिशत ने परीक्षा दी है।
विज्ञापन
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा में 72.62 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित रहे। रविवार को प्रदेश भर में 449 केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई। आयोग की ओर से कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों में लाइव निगरानी की गई।

विज्ञापन


सुबह 11 बजे से विभिन्न विभागों में स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा शुरू हुई। आयोग की ओर से 13 जिलों में 449 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा कराई गई। परीक्षा के लिए 1,54,603 अभ्यर्थी नामांकित थे। इसमें 1,14,635 अभ्यर्थियों ने आयोग की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड किए थे लेकिन लिखित परीक्षा में 83,254 अभ्यर्थी शामिल है। कुल अभ्यर्थियों में 72.62 प्रतिशत ने परीक्षा दी है।

आयोग के सचिव एसएस रावत ने बताया कि लिखित परीक्षा में पारदर्शिता के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी व जैमर लगाए गए थे। नवीनतम तकनीक आधारित एआई कैमरों से आयोग कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम से लाइव निगरानी की गई। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की पुलिस विभाग द्वारा फ्रिस्किंग की गई। इसके साथ ही अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक उपस्थिति भी दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें...IMA POP:  ट्रेनिंग के दौरान खोए माता-पिता, नहीं टूटा हौसला, चुनौतियों को पार कर इन कैडेट्स ने पाई अफसर की वर्दी

 परीक्षा के लिए प्रत्येक जिले में त्वरित सूचना आदान-प्रदान के लिए पुलिस विभाग की ओर से नोडल अधिकारी नामित किए गए थे। परीक्षा के दौरान जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की ओर से केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। परीक्षा से पहले पूर्व में प्रकाश में आए संदिग्धों, राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों, होटल, ढाबों की चेकिंग सुनिश्चित की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें